Tiranga Times

Banner Image

युजवेंद्र चहल और धनश्री का हो गया तलाक, काउंसलिंग भी नहीं आई काम, कोर्ट में लगी मुहर

युजवेंद्र चहल और धनश्री का हो गया तलाक, काउंसलिंग भी नहीं आई काम, कोर्ट में लगी मुहर
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 21, 2025

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद ये जोड़ी आधिकारिक रूप से अलग हो गई है। बीते कुछ महीने से दोनों की तलाक की खबरें थी जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

एबीपी न्यूज ने इस मामले से जुड़े एक वकील के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में इन दोनों के तलाक मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जज ने दोनों से काउंसलिंग सेशन के लिए कहा जो 45 मिनट तक चला। जब जज ने तलाक के बारे में पूछा तो चहल और धनश्री ने कहा कि दोनों आम सहमति से अलग हो रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: