Tiranga Times

Banner Image

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे को बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में मिली अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे को बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में मिली अंतरिम जमानत
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 7, 2025

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। गैंगस्टर मामले में शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को यह राहत दी है। मौजूदा समय में अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं। मगर लंबे समय से जेल में हैं। पिछले साल मार्च महीने में बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। परिवार ने जेल में मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: