प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली त्योहार के लिए उज्ज्वला लाभार्थियों को दूसरा गैस सिलेंडर का निश्शुल्क वितरण किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में 1,07,326 उज्ज्वला लाभार्थी हैं, जिनमें अभी करीब 20 प्रतिशत लाभार्थियों द्वारा अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई गई है।
बिना ई-केवाईसी होगी ये परेशानी
योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने गैस कनेक्शन में ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। इसे लेकर उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया कि वह अपने समस्त उज्ज्वला लाभार्थियों को इसकी जानकारी देते हुए ई-केवाईसी कराने में मदद करें।उन्होंने प्रतिष्ठान, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, बैंक्वट हाल संचालकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि अपने यहां कमर्शियल सिलेंडर का ही प्रयोग कर माहवार इसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
इसकी जानकारी मांगे जाने पर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग की टीम इस दौरान सघन चेकिंग अभियान भी चलाएगी।
